यह लेख उन लोगों के लिए है जो कि कमर के दर्द backache (back pain) से पीड़ित है| यह उनके लिए भी है जो कि कमर दर्द में अपनाई जाने वाली योगा और दूसरे उपचार के तरीकों के बारे में जानने के इच्छुक हैं| मनुष्य की कमर शरीर का एक बहुत ही जरूरी भाग होता है क्योंकि यह भाग शरीर के सभी movements को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाता है| कमर में दर्द होने से आप के दैनिक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं| इस दर्द के कारण कुछ लोगों का तो हिलना डुलना भी लगभग ना के बराबर रह जाता है| आंकड़े यह बताते हैं कि हर 4 में से एक मनुष्य को अपने जीवन में कभी ना कभी इस दर्द का अनुभव करना पड़ता है | बैक पेन होना कभी कभार आपको लाचार सा बना देता है क्योंकि इससे आप का हिलना डुलना, चलना फिरना, उठना बैठना,, और सोना जैसी क्रियाएं प्रभावित होने लगती है इसलिए जरूरी है इसके सही कारण का पता लगाकर इसका जल्द से जल्द उपचार करवाना| कमर का दर्द उन लोगों को ज्यादा होता है जिनकी उम्र ज्यादा होती है लेकिन उम्र के साथ का कोई रिश्ता नहीं है| यह किसी भी उम्र में हो सकता है| यह दर्द कमर के ऊपर ,नीचे, मध्य में