Skip to main content

बादाम खाने के फायदे, गुण और नुकसान – almonds benefits and side effects

बादाम जिसे हम English में Almond बोलते हैं एक बहुत ही स्वास्थयवर्धक  ड्राइ फ्रूट माना जाता है और इसलिए पूरी दुनिया मे इसका भरपूर उपयोग किया जाता है| मजबूत से खोल में पाई जाने वाली बादाम की गिरी छोटी ज़रूर होती है लेकिन उस गिरी में हज़ारों स्वास्थ्य लाभ और गुण होते हैं| ये कई किस्मों में पाया जाता है जैसे sweet almond जिसे हम खाने में उपयोग करते हैं और bitter almond जिसे हम तेल बनाने में उपयोग मे लेते हैं| हम आज आपको बादाम खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत करवाने वाले हैं और साथ ही आप जानेंगे की कितने बादाम खाना सही है और ज़यादा खाने से होने वाले नुकसान या साइड इफेक्ट्स क्या हैं| लेकिन उससे पहले ये जान लें की आख़िर बादाम में ऐसा क्या है जिसके कारण उसमे इतने सारे फायदे छिपे हैं|
बादाम के फायदे उसमे छुपे हुए पोषक तत्वों के कारण होते हैं| न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स इस nutritional dense food मानते हैं इसका अर्थ ये है की इसमें पोषक तत्व (न्यूट्रियेंट्स) बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं| इनमें डाइटरी fiber, प्रोटीन और अच्छे fats के अलावा ढेर सारे विटमिन्स जैसे विटामिन B1. B2,B5,B6 और E पाए जाते हैं| इतना ही नही इसमें अच्छी मात्रा में मिनरल्स जैसे iron, potassium, magnesium, copper, zinc, manganese, calcium आदि पाए जाते हैं| बादाम में सोडियम की मात्रा ना के बराबर होती है और एनर्जी भरपूर होती है| इन्ही पोषक तत्वों के कारण बादाम को सेहत के लिए एक बहुत ही लाभदायक ड्राइ फ्रूट माना जाता है| और इन्ही health benefits के कारण आपकी दादी नानी या हमारे बड़े हमें ये सुबह सुबह बादाम खाने की सलाह देते हैं|
बादाम के फायदे | Health benefits of eating almonds in Hindi | क्या फ़ायदे हैं बादाम खाने के?
बादाम की गिरी खाने के फायदे पूरी दुनिया जानती है जैसा की हमने पहले ही बता दिया है की इनका सेवन करने के काई health benefits हैं| तो आइए जानते हैं की वो बेनिफिट्स आख़िर हैं कौनसे|
दिल का स्वास्थ्य रखे अच्छा
The European Journal of Clinical Nutrition ने ये पाया है की बादाम में पाए जाने वाले monounsaturated and polyunsaturated oils आपकी बॉडी में अच्छे कोलेस्टरॉल (HDL) को बढ़ते हैं और बुरे कोलेस्टरॉल (LDL) के स्तरको कम करते हैं जिसके फल्सावरूप आपका दिल स्वस्थ रहता है|
बादाम में मौजूद monounsaturated fat, प्रोटीन, और potassium आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं| साथ ही मॅग्नीज़ियम और विटामिन E आपको दिल की बीमारियों से बचाए रखते हैं|
in ड्राई फ्रूट्स में पाया जाने वाला फॉलिक आसिड आपके ब्लड में homocystein amino acid के स्तर को कम कर  आपकी रक्त वाहिकाओं में plaque बनने से रोकता है और आपको arthrosclerosis जैसी गंभीर समस्या से बचता है|
इतना ही नही ये बादाम सोडियम में कम होते है और potassium में ज़यादा जिसके फलसवरूप ये आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखते हैं और हाइ ब्लड प्रेशर कम रखने में मदद करते हैं|
भिगोए हुए बादाम खाने से आपकी बॉडी में C- reactive protein कम होता है जिसके फल्सवरूप inflammation  कम होता है और इससे आपकी रक्त धमनियों को नुकसान नही हो पता|
इन सब अच्छी बातों के कारण बादाम को आपके दिल के लिए एक बहुत ही अच्छा फ़ूड माना जाता है| मुठी भर ड्राइ फ्रूट्स रोजाना खाना heart health के लिए एक रामबाण औषधि माना जाता है|
Weight loss  (वजन करे कंट्रोल में)
जो लोग वेट लॉस करके अपना वजन सही करना चाहते हैं उनकी ये छोटा सा बादाम काफ़ी मदद कर सकता है| इस ड्राइ फ्रूट में mono unsaturated fats पाए जाते हैं जो की आपको ओवर ईटिंग (जयादा खाना) से रोकते हैं| साथ ही इसमें पाए जाने वाले fiber आपको तृप्त होने की फीलिंग देकर आपको कम कैलोरीज खाने पर मजबूर करते हैं| रिसर्च में ये पाया जा चूका है की बादाम युक्त low कॅलरी डाइट मोटे लोगों को उनकावजन घटाने में मदद करती है| साथ ही रिसर्च में ये भी पाया गया है की जो लोग इसे नही खाते उनको idealबॉडी वेट मेनटेन करने में प्राब्लम होती है| साथ ही ये आपको एक्सर्साइज़ करने की एनर्जी देते है और आपको कब्ज की समस्या से भी बचने में मदद करते हैं| बादामआपके शरीर में टॉक्सिन्स (विषेले तत्व )को जमने से रोकता है| रोज सुबह रात में भिगोए हुए बादाम दूध के साथ पीने से आपको फ़ायदा होगा|
वजन कम होने का एक कारण ये भी है की इन ड्राइ फ्रूट का प्रोटीन आपके मसल मास को बढ़ने में हेल्प करता है और आप जानते हैं मसल अधिक होने का मतलब है बॉडी में फट कम होना क्योंकि मसल टिश्यूस को fat बर्निंग factories भी कहा जाता है|
ऐसा कहा जाता है की एक बादाम हर 10 पाउंड्स बॉडी वेट के लिए खाना वजन कम करने में मदद करता है|
वजन बढाने का आसान तरीका
जहाँ बादाम आपका वजन घटा सकता है वही ये आपका वजन बढ़ा भी सकता है बस आपको बादाम की क्वांटिटी बढ़ानी पड़ेगी| वैसे 20 बादाम नॉर्मल हैं लेकिन यदि आप दुबले पतले हैं और आपके शरीर को खाना नही लग रहा तो आपको बादाम की क्वांटिटी डबल करके सुबह और शाम को दो टाइम खानी होगी| लेकिन ऐसा एक दम से नही करना पहले कम से ही शुरू होना है फिर धीरे धीरे क्वांटिटी को 40 तक ले जाना है| अपनी डाइयेट के साथ ये भी करके देखिये फ़ायदा ज़रूर होगा|
एनर्जी बढ़ाए (शरीर में उर्जा बढ़ाए)
क्या आप थकावट, काम में मन ना लगना, हमेशा कमज़ोरी फील होना, सर दर्द और चक्कर आना से परेशन हैं? ये सब शरीर में उर्जा की कमी के लक्षण हैं| इन्हें आप रोजाना एनर्जी बूसटिंग बादाम खाकर दूर कर सकते हो| ऐसा जिम से आने के बाद करना ही आप के एनर्जी लेवेल को बड़ा देगा| वैसे अच्छा तरीका ये है की आप रोजाना सुबह 10 तो15 भिगोए हुए बादाम दूध के साथ खाएं| ये कमज़ोरी और लो एनर्जी दूर करने का सबसे सरल तरीका है|
कैंसर रखे दूर
!990 में की गयी एक रिसर्च में ये पाया गया के laetrile यानी विटामिन B17 पाए जाने के कारण बादाम में कैंसर से लड़ने के और उम्र लंबी करने के अदभुत गुण पाए जाते हैं| साथ ही बुरे फॅट्स की कमी और विटामिन E की अधिकता इसे अच्छा कॅन्सर फाइटिंग फ़ूड बना देती है| इतना ही नही इसमें पाए जाने वाले असरदार एंटी ऑक्सिडेंट्स colon कॅन्सर, प्रॉस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर रोकने में काफ़ी अच्छी भूमिका निभाते हैं| हम कह सकते हाइन की ये एक अच्छा एंटी-कैंसर फ़ूड है|
बादाम के त्वचा के लिए फायदे
बादाम खाने से आपको अंदर से बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में हेल्प मिलती है| इनका रोजाना सेवन आपकी आँखों के नीचे से काले घेरे हटा सकता है| इसी प्रकार बादाम तेल को उन घेरों पर रोजाना लगाने से भी वो कुछ ही दीनो में गायब हो जाते हैं| इस ड्राइ फ्रूट के न्यूट्रियेंट्स आपकी स्किन प्रॉब्लम्स जैसे wrinkles, blackheads, acne, पिंपल्स, डार्क स्किन को दूर करके आपको गोरी निखरी बेदाग त्वचा देते हैं| यदि आपको आपनी स्किन ग्लोयिंग बनाना है तो इन्हे रोजाना सुबह और शाम दूध के साथ खायें| नीचे कुछ बादाम फेस मास्क दिए गये हैं जो की आपके लिए काफ़ी उपयोगी साबित हो सकते हैं|
रात में पानी में भिगो कर रखे हुए almonds की पेस्ट दूध के साथ बनाएं| इसे आधा घंटा अपने फेस पर लगा कर रखें.|ये फेस मास्क आपको कुछ ही दीनो में गोरी निखरी बेदाग स्किन का धनी बना देगा|
यदि आपकी स्किन ड्राइ और डार्क हो रही है तो आपको बादाम की पेस्ट में हनी मिलकर अपनी स्किन पर लगाना है| इस मास्क से आपकी स्किन moisturized होगी और आप जानते हैं की अच्छी तरह से moisturized स्किन ही ग्लोयिंग स्किन होती है|
यदि आपको अपनी स्किन स्क्रब करनी है तो मार्केट से लाए हुए हानिकारक स्क्रब छोड़िए बस बादाम की दानेदार पेस्ट बना कर उसमें थोड़ी सी मलाई मिला लें| इस पेस्ट को स्क्रब की तरह प्रयोग करें| आपकी स्किन सॉफ्ट और चिकनी कुछ ही मिनिट्स में बन जाएगी|
फेस को गोरा करने के लिए बादाम पेस्ट में एक egg white और तोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपने फेस पर लगाइए| सूखने के बाद धो लीजिए| ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करने से आपको मिलेगा बेदाग गोरापन|
almond oil से रात को सोने से पहले अपने फेस की मसाज करिए| ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लोयिंग हो जाएगी और समय के साथ डार्कनेस भी कम होगी|
बादाम की पेस्ट में चंदन के तेल की कुछ बूँदें और गुलाब जल मिलकर एक पतला सल्यूशन बानिए| इसे डार्क स्किन पर रोजाना लगाने से वो गोरी होने लगेगी|
स्किन पर blackheads  हों तो बादाम के पाउडर में गुलाब जल मिलकर blackheads पर कुछ देर रगडें और  20 मिनिट्स बाद धो लें|
बालों के लिए बादाम के फायदे
almonds  के पोषक तत्व बालो की सेहत को भी अच्छा करते हैं| ये आपको ड्राइ हेयर, सफ़ेद बाल,dandruff आदि hair and scalp  problems से बचने में मदद करते हाइन| यदि आपको लंबे और मजबूत बाल चाहिए तो आज से ही बादाम खाना शुरू कर दीजिए| ये असमय बालो का झड़ना कम करके आपको गंजा होने से भी बचाते है| आप बादाम के तेल की मालिश करके आपने बालों को अच्छा पोषण प्रदान कर सकते हैं|  बादाम की गिरी मे पाया जाने वाला मॅग्नीज़ियम आपकी बालों की growth को बढ़ता है| रिसर्चर्स के अनुसार ज्यादातर hair प्रॉब्लम्स मॅग्नीज़ियम की कमी के कारण होती हैं| इसलिए आप इस ड्राइ फ्रूट को नियमित रूप से खाकर इस कमी को पूरा कर सकते हैंऔर काले घने लंबे बाल आसानी से पा सकते हैं|
मधुमेह और बादाम
क्या diabetes में बादाम खाना सही होता है? जी हैं और ऐसा हम नही रिसर्च कहती है| स्टडीस में ये सिद्ध हो चूका है की भोजन के बाद बादाम खाने से शुगर के पेशेंट्स में ब्लड शुगर लेवेल नॉर्मल बना रहता है| तो यदि आपने भोजन ज्यादा खा लिया है तो घबराने की ज़रूरत नही कुछ बादाम खा कर आप अपने ब्लड ग्लूकोस और इंसुलिन level को कंट्रोल में रख सकते हैं|
दिमाग करे तेज
यदि आपको अपना दिमाग़ तेज करना है तो बादाम खाना आपके लिए एकदम सही option होगा|ये ड्राइ फ्रूट आपके brain के functions ठीक कर उसे प्रॉपर काम करने में मदद करते हैं| ये brain सेल्स को बूढ़ा होने से रोकते हैं साथ ही इनमें पाए जाने वाले ओमेगा 3-फॅटी एसिड्स, , riboflavin, phenylalanine आदि पोशाक तत्व दिमाग के कार्य स्वस्थ बनाकर उसे स्वस्थ रहने में मदद करते हैं| इतना ही नहीं इन्हे खाने से आपकी न्यूरल आक्टिविटी सुधरती है जिससे आपको भविष्य में Alzheimer’s disease होने का ख़तरा कम होता है.
प्रेग्नेन्सी मे बादाम हैं  अच्छे
प्रेग्नेन्सी से पहले और गर्भावस्था के दौरान बादाम का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है| बादाम में फॉलिक एसिड भरपूर पाया जाता है जो की birth डिफेक्ट्स होने की संभावना को कम करता है न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को कम करता है साथ हि आपके बच्चे में healthy सेल्स और टिश्यूस के विकास को बढ़ा देता है| इसलिए आप अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार इन सूखे मेवों का सेवन करिए और अपनी और अपने बच्चे की सेहत सुधारिए|
Bones करे मजबूत
बादाम में ऐसे बहुत से विटमिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो की हड्डियों की रिपेर और growth के लिए ज़रूरी होते हैं जैसे की फॉस्फरस, जो की आपकी हड्डियों की ताकत और मजबूती बढ़ाने के लिए ज़रूरी माना जाता है| इन ड्राइ फ्रूट्स का सेवन आपको फ्यूचर में होने वाली हड्डियों की बीमारियों से बचाए रखता है|
कब्ज का अच्छा इलाज
बादाम का एक और फायदा ये है की ये एक अच्छा fiber rich food है इसलिए ये कॉन्स्टिपेशन यानीकब्ज को दूर रखने में काफ़ी उपयोगी है| इसके fiber आपके पेट में जमे मल को सॉफ्ट बनाकर उसे बॉडी से बाहर निकालने मे हेल्प करते हैं साथ ही आपकी आँतों की सफाई  भी करते हैं और आपको कई पेट की समस्याओं से बचते हैं|
बेस्ट anti-inflammatory फ़ूड
बादाम को एक अच्छा anti-inflammatory या सोज निवारक फ़ूड भी माना जाता है|सोज आपके शरीर में कही भी हो सकती है| लेकिन यदि आप इस मेवे का सेवन कर रहे हैं तो आपको कभी inflammationकी प्राब्लम झेलनी नही पड़ेगी|
Immune power करे स्ट्रॉंग
बादाम के alkaline गुण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में हेल्प करते हैं| साथ ही इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रियेंट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट आपको कई बीमारिओं से बचने में मदद करते हैं| कुल मिलकर ये ड्राइ फ्रूट आपको हर तरह की बीमारी से बचाए रखता है|
बादाम के उपयोग और प्रचलित घरेलु नुस्खे | बादाम के कुछ ओर फायदे तथा गुण
ऊपर दिए गये स्वास्थ्य लाभ और गुणों के अलावा बादाम के और बहुत से फायदे और उपयोग होते हैं| रात को कुछ बादाम पानी में भोगो दीजिए और सुबह नीचे दिए गाये घरेलु नुस्खों के लिए उन्हे उपयोग  करिए|
  • सुबह 10 बादाम रोजाना दूध के साथ खाने पर anemia (खून की कमी) दूर हो जाता है. लेकिन ऐसा कुछ हफ़्तों के लिए करना होता है|
  • मॉर्निंग में 10 बादाम की पेस्ट में आधा चम्मच जायफल और एक चुटकी सौंठ का डालकर दूध या पानी के साथ खाने से चिंता (anxiety), डर(फोबीया), nervousness और तनाव दूर हो जाता है|
  • यौन शक्ति और स्टैमिना बढ़ने के लिए 10 बादाम की पेस्ट में कुछ काली मिर्च मिलकर एक कप दूध के साथ लीजिए| इससे नपुंसकता ख़तम होगी और मर्दाना शक्ति बढ़ेगी|
  • मेमोरी पॉवर (याददाश्त)  बढाने के लिए 2 चम्मच मक्खन, थोड़ी सी मिश्री और 10 बादाम की पेस्ट को आपस में मिला लीजिये| इसे रोज सुबह  दूध के साथ लीजिए आपका दिमाग़ तेज होगा और मेमोरी बढ़ेगी|
  • chickenpox  यानि छोटी माता को जल्दी से ठीक करने के लिए 5 बादाम की पेस्ट को पानी के साथ सुबह ग्रहण करने से फायदा होता है में|
  • यदि लगातार खाँसी और बलगम से परेशन हो तो मिश्री में 5 बादाम की पेस्ट मिलकर दिन में 2 बार खायें, लाभ मिलेगा|
  • यदि आपको पीलिया (jaundice) है तो आप उसे जल्दी से ठीक कर सकते हैं, बस 6 बादाम, 3 छोटी इलाइची और 2 छुआरा (सुखी खजूर) रात में पानी में डुबो दें| सुबह इनका पेस्ट बना कर मिश्री और मक्खन के साथ खाने पर आपको फ़ायदा होगा|
  • ड्रिंकिंग से पहले 10 बादाम खाने से हॅंगओवर होने की संभावना कम हो जाती है|
  • लू लगने पर ठंडे दूध में बादाम की पेस्ट और गुलाब जल डालकर पीने से जल्द आराम मिलता है|
  • दूध के साथ सुबह मे कुछ बादाम खाने से डिप्रेशन, नजर का कमजोर होना, ageing, blurred vision, सर दर्द, osteoporosis, शुक्राणु की कमी, आदि प्रॉब्लम्स में फ़ायदा होता है|
दिन मे कितने बादाम खाना सही है?
ऐसा बताना मुश्किल है जैसे की आपको यदि वेट बढाना है तो आपको ज़यादा almonds की सलाह दे दी जाती है और वेट घटने के लिए कम की| सही बताएँ तो आप 20 बादाम दिन में खा कर अपनी सेहत को बना सकते हो| साथ ही आप यदि भिगोए हुए बादाम खाते हैं तो फायदा होगा क्योंकि भिगोने से उसके एन्ज़ाइम्स अच्तिवाते हो जाते हैं| तले हुए और रोस्टेड बादाम कभी नही खाने चाहिए|
जानिए बादाम के नुकसान | Almonds Sideeffects in Hindi
सही मात्रा में almonds खाने से जहाँ बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं वही लिमिट से ज़यादा सेवन करने से नुकसान या साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जैसे
  • ज़यादा सेवन करने से आपका मोटापा बढ़ सकता है.
  • ये पेट में गड़बड़ी भी कर सकता है जैसे कब्ज, पेट दर्द, दस्त लगना, जी मिचलाना, उबकाई आना और मरोड़ उठना आदि|
  • जयदा सेवन से विटामिन E की अधिकता के कारण आपके सर दर्द, दस्त, आँखों का धुँधलापन आदि समस्याएं भी हो सकती हैं|
  • चूँकि बादाम में manganese  होता है जो की लॅक्सेटिव, एंटीबायोटिक्स, ब्लड प्रेशर आदि मेडिसिन्स से रिएक्शन कर सकता है|
  • गॉल ब्लॅडर और किड्नी में पथरी वाले लोगों को बादाम खाने से नुकसान हो सकता है|
  • यदि आपको बादाम से एलर्जी है तो इसे कभी मत खाइए|
  • एक साल से छोटे बच्चों को बादाम देने से प्रॉब्लम्स हो सकती हैं|
  • कच्चे और कड़वे बादाम ज़हरीले होते हैं इसलिए उन्हे कभी मत खाइए|
नोट: बादाम को हमेशा उसकी ब्राउन स्किन के साथ ही खाना अच्छा माना जाता है. क्योंकि उसकी स्किन में ही flavanoids अधिक मात्रा में होते हैं|
ये हम पर हमारी प्राकर्ति माँ की कृपा है जिसने इतने सारे फायदे और स्वास्थ्य लाभ युक्त और पौष्टिक बादाम हमे गिफ्ट किया है| तो आज से ही इस गिफ्ट का लाभ उठायें और सेहत को बेहतर बनाएं|  After all “a good health is our true wealth” सो आज से हर सुबह स्वास्थ्य गुणों से भरपूर almonds का सेवन करिए|
इन बादाम के फायदे , नुकसान, उपयोग, गुण आदि के अलावा यदि आपके मन में कोई प्रशन उठ रहा है तो हमसे पूछिए या यदि आपको इन ड्राइ फ्रूट्स खाने के लिए कोई टिप्स चाहिए तो हमे  email जरूर करें|

Comments

  1. Bet365 casino is legal in NJ - DRMCD
    The state 구리 출장안마 of New Jersey 속초 출장마사지 is 시흥 출장안마 now live with the launch of Bet365 NJ online 경기도 출장샵 casino in New Jersey and it has since then received legal licenses 충주 출장안마 from the New

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Bawaseer ka Ilaj (Gharelu nuskhe) – Piles HomeTreatment in Hindi

Bawaseer ya bawasir ko English mein piles ya hemorrhoids bhi kehte hein. Ye ek aisi health problem hai jo rogi ko dard se behaal kar deti hai. Hamare paas log aakar khete hein ki piles ka dard duniya ka sabse tej dard hai aur aisa hota bhi hai kyonki ye samasaya hamare shareer ki sensitive jagah par hoti hai. Aksar log piles ki dawa, yoga exercises, desi ilaj, creams, gharelu nuskhe aadi khojte rehte hein. Hum aapko ye sab bateinge lekin use pehle aap jaan lein ki piles hota kya hai aur uske karan aur lakshan kya hein. Bawaseer Kya hai? Bawasir ya piles guda (anus) ko sahara dene wale tissue (hemorrhoids) mein inflammation aur sujan hai. piles duniye mein laghbhag har kisi ko unke jeevan mein ek ya usse jayada baar pareshaan karti hai. Ye samasaya bacho se lekar budho (senior citizens) tak kisi ko bhi ho sakti hhai. Ye sadharan roop se do parkar ke hote hein bahri (external) piles aur andruni (internal ) piles ya hemorrhoids.  Internal hemorrhoids guda ki opening ke 2 se 4 c...

Anemia ke karan, Lakshan aur Gharelu ilaj – khoon kaise Badhaye

Khoon ki kami jise hum medical bhasha me anemia kehte hain do greek words se bana hai jiska arth hai (an- without, hamia – blood) yani shareer me khoon ki kami hona. Ye koi bimari nahi hai balki ye shareer me kisi health problem ka lakshan hai jo ye batata hai ki aapki body me kisi parkar ki koi problem ho rahi hai. Saath hi ye sahi poshan na lene ka bhi ek sign hai. Iron deficiency anemia purshon (males) ki apeksha females me jayada paya jata hai. Anemia ek condition hai jo ki RBC yani red blood cells ki kami ke karan hoti hai. Jab ye RBCs kam hoti hain to iske falsavroop shareer me hemoglobin kam hone lagta hai. Ye hemoglobin aapki body me oxygen ko lungs tak lejakar poore shareer me pahuchane (transport) ka kam karta hai. lekin jab aapke shareer me hemoglobin ki kami ho jati hai tab aapke sabhi organs aur body ke doosre parts me oxygen ki supply theek se nahi ja pati. Hemoglobin ki kami mukhytaya iron ki kami ke karan hoti hai aur iski karan ise iron deficiency anemia bhi kaha ...

Pet ki Charbi Ghatane ke asaan Upay – Stomach fat (tond) ko kaise kare kam

Namaste pathko, aaj hum janenge ki pet ki charbi (stomach fat)ko kaise kam kiya jata hai.  App ye to jante hi honge ki badha (tond) hua pet kayi bimariyon ki jad hota hai jaise ki high blood pressure, diabetes, digestion related problems, saans foolna or yaha tak ki pet ka cancer. Bhada hua pet na kewal aapki sehat kharab karta hai balki aapki physical look or self confidence ko bhi buri tarah se parbhavit karta hai. Ye badi tond aapki dainik dincharya ko bhi prabhavit karta hai jaise ki aap jhukna, uthna, neeche bethna aadi kamon ko bhi dhang se nahi kar pate. Sabse badi problem un logo ke liye hoti hai jinke size ke kapde tak market mein asaani se nahi milte saath hi aapke dost aapko motu, bedol, dhol aadi namo se pukarne lagte hein. Causes of Stomach Fat  Aapki waist ke charo aur motapa bhadne ke kayi karan hein jaise : stress yani mansik chinta ya tanaav depression (अवसाद) alcohol ka sewan ya  doosre prakar ke nashe karna regular exercises na karna fast f...