यह लेख उन लोगों के लिए है जो कि कमर के दर्द backache (back pain) से पीड़ित है| यह उनके लिए भी है जो कि कमर दर्द में अपनाई जाने वाली योगा और दूसरे उपचार के तरीकों के बारे में जानने के इच्छुक हैं| मनुष्य की कमर शरीर का एक बहुत ही जरूरी भाग होता है क्योंकि यह भाग शरीर के सभी movements को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाता है| कमर में दर्द होने से आप के दैनिक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं| इस दर्द के कारण कुछ लोगों का तो हिलना डुलना भी लगभग ना के बराबर रह जाता है| आंकड़े यह बताते हैं कि हर 4 में से एक मनुष्य को अपने जीवन में कभी ना कभी इस दर्द का अनुभव करना पड़ता है | बैक पेन होना कभी कभार आपको लाचार सा बना देता है क्योंकि इससे आप का हिलना डुलना, चलना फिरना, उठना बैठना,, और सोना जैसी क्रियाएं प्रभावित होने लगती है इसलिए जरूरी है इसके सही कारण का पता लगाकर इसका जल्द से जल्द उपचार करवाना|
कमर का दर्द उन लोगों को ज्यादा होता है जिनकी उम्र ज्यादा होती है लेकिन उम्र के साथ का कोई रिश्ता नहीं है| यह किसी भी उम्र में हो सकता है| यह दर्द कमर के ऊपर ,नीचे, मध्य में कही भी हो सकता है| यह दर्द लगातार या रुक-रुक कर भी हो सकता है कभी इसकी तीव्रता कम होती है तो कभी ज्यादा| मोटापा अधिक होने से kamar का दर्द होने की समस्या ज्यादा होती है| इसके अलावा कमर दर्द के लिए बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे
- शरीर का वजन अधिक होने से पीठ का दर्द होना
- गलत ढ़ंग से बैठना उठना
- क्षमता से अधिक भार उठाना
- गलत तरीके से वेट उठाना
- प्रेगनेंसी के दौरान पीठ का दर्द एक आम समस्या होती है
- कमर की मांसपेशियों का क्षमता से अधिक खिंच जाना
- सोने का सही तरीका ना अपनाना
- ऊंची heel की सैंडल पहनना
- डाइट का सही ना होना
- क्षमता से अधिक कार्य करना
- आर्थराइटिस, sciatica की समस्या होना
- pneumonia, kidney problem, infection of the spine and tumors
- कमर पर चीनक पड़ जाना
- Gall bladder की समस्या होना
- कमर पर झटका आने से
जहां तक कमर दर्द के एलोपैथिक इलाज की बात है तो यह इलाज दर्द के पीछे के कारण को पहचान कर किया जाता है| इसलिए यदि आपके कमर में दर्द लंबे समय से बना हुआ है और रुकने का नाम नहीं ले रहा तो इसकी तुरंत जांच अपने डॉक्टर से करवा लेनी चाहिए| Doctor backpain treatment ke liye anti-steroids, pain killers, aur anti inflammation के साथ साथ दर्द को कम करने वाली दर्द निवारक क्रीम या लोशन आदि लगाने के लिए भी कह सकता है| इसके अलावा यदि आपकी प्रॉब्लम ज्यादा सीरियस है तो आपको ऑपरेशन की सलाह भी दी जा सकती है | इसी प्रकार कमर की मांसपेशियों को फ्लेक्सिबल और स्ट्रांग बनाने के लिए आपको फिजियो थेरेपी करवाने की सलाह भी दी जा सकती है|
कुछ लोगों को कमर दर्द की परेशानी में योगा और एक्यूप्रेशर से भी आराम मिलता है यदि आपकी समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है तो आप घरेलू इलाज और प्राकृतिक उपाय अपनाकर भी अपने दर्द से निजात पा सकते हैं
Kamar ke dard ka Gharelu ilaj | Back pain Treatment in Hindi | kamar me dard dur karne ke upay| Home Remedies for Backache
Adrak
अदरक कमर दर्द के इलाज के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है| इसके दर्द निवारक गुण आप को दर्द से राहत दिलाते हैं साथ ही इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं|अदरक चाय पीना उनके लिए फायदेमंद माना जाता है जो कि गैस के कारण होने वाले कमर दर्द से पीड़ित होते हैं
अदरक को दर्द के लिए उपयोग करने के कई तरीके हैं पहले तरीके मैं आपको अदरक के पेस्ट में कुछ बूंदे युकेलिप्टस oil की मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगानी है|
दूसरा तरीका है अदरक की चाय बनाना| इसके लिए आपको 4-5 अदरक के टुकड़ों को 11/2 गिलास पानी के साथ 15 मिनट के लिए उबालना है इसे छानकर दिन में दो तीन बार पीने से लाभ होगा ।
Tulsi ki chai
तुलसी के पत्तों में भी दर्द को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं यदि आपके पीठ मैं दर्द बना हुआ है तो आपको 10 से 15 तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी के साथ तब तक उबालना है जब तक पानी की मात्रा आधी ना रह जाए| इसको छानकर पीने से दर्द दूर हो जाएगा| यदि आप का दर्द ज्यादा है तो इसको दिन में दो या तीन पीने से फायदा होगा|
Lehsun
अदरक की तरह लहसुन में भी दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं लहसुन और इस कारण लहसुन को कमर दर्द का एक असरदार घरेलू इलाज माना जाता है| लहसुन को सरसों के तेल के साथ तब तक भूनिए जब तक वह काला ना हो जाए इस तेल को छानकर दर्द वाली जगह पर मसाज करने के लिए उपयोग में लाए आपको निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा|
Khus khus
खसखस के बीज पीठ के दर्द का बहुत ही असरदार इलाज माना जाता है| इन बीजों के सौ ग्राम पाउडर को 100 ग्राम मिश्री के पाउडर के साथ मिलाकर रख लें| इस पाउडर का एक-एक चम्मच सुबह और शाम को दूध के साथ लेने से पुराने से पुराना पीठ का दर्द भी सही हो जाता है|
Back oil Massage Treatment
आजकल कमर के दर्द को दूर करने के लिए बहुत ही अच्छे अच्छे तेल आयुर्वेदिक shops पर उपलब्ध होते हैं| यदि आपके पास यह तेल नहीं है तो आप घर में भी यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें जैतून के तेल (olive oil), सरसों के तेल (mustard oil) या बादाम के तेल में मिला लीजिए| इसके बाद इस तेल को हल्का गर्म करके अपने back पर मसाज के लिए उपयोग में लाएं| back मसाज से आपको काफी राहत मिलेगी|
Wheat Ek Accha Dard Nivarak
क्या आपको पता है कि गेहूं में भी दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं आप एक मुट्ठी गेहूं को रात भर पानी में भिगो कर रखिए |सुबह इसमें खस घास (khus grass) का पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर 1 गिलास गर्म दूध के साथ गाढ़ा होने तक उबालें| इसे पीने से दर्द में काफी राहत महसूस होगी|
Cold compress
क्या आपको मालूम है कि बर्फ से भी यार आप अपने कमर के दर्द को ठीक कर सकते हैं| बस आपको यह करना है कि बर्फ के कुछ टुकड़ों को प्लास्टिक की थैली में लपेट लीजिए और थेली को दर्द वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर रखिए| ऐसा दिन में कई बार कीजिए इसी प्रकार आप गरम पानी में तोलिए को डुबो कर और उसे निचोड़ कर दर्द स्थान का सेक भी कर सकते हैं पेट| ठंडा और गर्म दोनों तापमान ही दर्द दूर करने में और सूजन घटाने में फायदेमंद माने जाते हैं
Namak se ilaj
नमक में भी प्राकृतिक रूप से दर्द को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं| नमक को उपयोग में लाने के दो तरीके हैं पहला तो यह है कि आप नमक को गर्म कर ले और इस गरम नमक को किसी सूती कपड़े में लपेटकर पोटली बना ले इस पोटली को दर्द वाली जगह पर लगाएं| इसी प्रकार नमक मिले हुए गरम पानी में तोलिए को डुबो लें, अच्छी तरह से निचोड़ कर अपनी कमर पर लगाएं| ऐसा दिन में तीन चार बार करने से आपको राहत मिलेगी|
Ajwain khaiye
दिन में दो बार भुनी हुई अजवाइन को चबाकर खाइए यदि हो सके तो सुबह-शाम दो गिलास दूध भी पीजिए ताकि आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल सके और आप की हड्डियां और मांसपेशियां स्वस्थ रह सकें|
Yoga for kamar dard | Peeth ka dard dur karne ke liye yoga | Yoga for backache in Hindi
योगा के द्वारा शरीर की कई बीमारियां और समस्याओं का इलाज हो सकता है उनमें से कमर दर्द की एक ऐसी समस्या है जिसे कि आप निरंतर योगाभ्यास करके दूर कर सकते हैं| बाबा रामदेव और दूसरे योगगुरु कमर के दर्द होने की स्थिति में कई प्रकार के योगासन करने की सलाह देते हैं इनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं जिनका रोजाना आप अभ्यास करके अपने दर्द से निजात पा सकते हैं|
- Spine Lengthening (spine ko lamba karna)
- Spine Stretch
- Stretching the Spine Forward and Backward (spine ko aage aur peeche keenchna)
- Twist the spine
- Downward Dog
- Wall plank
- Baalasana
- Pigeon pose
- Back stretch
- Bhujangasana
- Shalbhasana
- Halasana
- utanpadasana
इन योगा एक्सरसाइज और poses को करने से आपको अपने पीठ के दर्द से relief मिलेगा |लेकिन आपको यह एक्सरसाइज खुद नहीं करनी है इसके लिए आपको किसी कुशल योग गुरू की सलाह लेने की जरूरत होगी| यदि यह एक्सरसाइज आप खुद करते हैं तो आपको इंजरी होने के चांसेस हो सकते हैं|
कमर दर्द से बचने के उपाय | Backache Prevention Tips in Hindi
- पीठ का दर्द आमतौर पर खराब posture के कारण होता है इसलिए आपको अपना पोस्टर सुधारने की जरूरत है जैसे आप को सीधा बैठना चाहिए और अधिक समय तक बैठने से परहेज करना चाहिए| उसी प्रकार आपको झुककर खड़ा नहीं होना है हमेशा सीधे खड़े होइए और ज्यादा देर तक खड़े रहने से भी पीठ में दर्द हो सकता है|
- कंफर्टेबल गद्दे पर सोइए ना जो कि ना तो जरूरत से ज्यादा कोमल हो ना ही बहुत हार्ड|
- ज्यादा वेट उठाने की कोशिश ना करें इससे आपकी पीठ को नुकसान पहुंच सकता है|
- यदि आप का दर्द बार बार होता है तो आपको कभी भी ज्यादा वजन नहीं उठाना चाहिए|
- रोजाना योगा और एक्सरसाइज करने से अपनी मांसपेशियों और हड्डियों को आप मजबूत बना सकते हैं इससे आपको कमर में दर्द होने की शिकायत की कम हो जाएगी
- अपने मोटापे को सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज से कंट्रोल में रखें|
- हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है इसलिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का भरपूर सेवन करें|
- रोजाना हल्की फुल्की एक्सरसाइज जैसे टहलना, साइकलिंग, तैराकी करके आप कमर दर्द को काफी हद तक काबू में कर सकते हैं|
- ऊंची हील की सेंडल ना पहने|
- निरंतर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज प्रेक्टिस करने से आपकी मसल्स और लिगामेंट मजबूत और फ्लेक्सिबल बनते हैं जिससे उनमें खिंचाव आने की समस्या कम हो जाती है|
- यदि आप का work बैठकर करने वाला है जैसे कंप्यूटर के आगे या ड्राइविंग करना तो जितना हो सके बीच-बीच में आराम लेने की कोशिश करें एक ही पोजीशन में में अधिक समय तक बैठा नहीं रहना चाहिए | इससे आपकी बॉडी की ब्लड सप्लाई तो प्रभावित होती ही है साथ ही आपके पीठ की मांसपेशियों और लिगामेंट्स पर भी जोर पड़ता है|
कमर दर्द से बचने और उसे दूर रखने के लिए जरूरी है कि या ऊपर दिए गए कमर दर्द को दूर करने वाले प्राकृतिक इलाज के तरीके और उपाय अपनाएं साथ ही अपने डॉक्टर की भी advice अवश्य लें| साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज करें और अपने लाइफ स्टाइल में सुधार करें|


Thanks for sharing your post. Hashmi healthcare painazone capsule is both safe and effective. visit
ReplyDeletehttp://www.jointpainclinic.com/body-aches-pains-natural-relief-for-muscle-joint-pains.html
Thanks for sharing..
ReplyDeleteKamar Dard Ka Gharelu Ilaj
Kamar Dard Ka Gharelu Upay